ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण 50 से भी ज्यादा नौजवानों की मौत हो चुकी है जिस कारण पंजाब के ऐसे कई घर है जो नशे के कारण उज़ चुके है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ काफी समय के बाद आंख खुली है। उन्होने नशे के खिलाफ सरकार ने पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने को कहा है। गौरतलब है कि नशे के आदि नौजवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है ताकि वो नशे से उनको छुटकारा दिलाया जा सकें। पर उनके इलाज के दौरान एक सबसे अहम बात सामने आई है।
नशे से मुक्ति पाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए नौजवानों में से 50 फीसदी नौजवान काले पीलिए के शिकार हो चुके है। सूत्रों से पता चला है कि नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टरों ने इस बात का खुलासा किया है नशे से मुक्ति पाने के लिए आए नौजवानों में से कई नौजवान काले पीलिए के शिकार हो गए है। बता दें कि नशा मुक्ति केंद्र में कई नौजवानों ने अपना इलाज करवाया पर पंजाब में नशा खत्म नहीं हो रहा है और ना ही नशा तस्कर नशे की तस्करी करने से रूक रहे है। पंजाब में नौजवान कई तरह से नशा करते है और उनकी मौत होनें के कारण भी अलगी अलग है।
बता दें कि युवक नशीली दवाईयों को पीस कर इंजेक्शन में भरकर खुद को लगाते है जिस कारण कुछ नशीला पदार्थ उनके दिमाग में चली जाता है जिस कारण उनकी मौत हो जाती है। इतना ही नहीं इजेक्शन लगाने के कारण हवा उनकी नस में चली जाती है जिस कारण नौजवानों की मौत हो रही है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब में लगातार फैल रहे नशे का कारण पंजाब पुलिस को भी बताया जा रहा है लोगों का कहना है कि वो नशा तस्करों को पकड़ नहीं रहे है जिस कारण पंजाब के नौजवान नशे के कारण मर रहे है।


