बिजली चोरी पकड़ना पड़ा महंगा, जमकर हुई पिटाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पलवल के गांव कारना में बिजली कर्मचारियों को बिजली चोरी पकड़ने जाना महंगा पड़ गया। गांव वासियों ने बिजली कर्मचारियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पलवल के गांव कारना में बिजली कर्मचारियों को बिजली चोरी पकड़ने जाना महंगा पड़ गया। गांव वासियों ने बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की। बिजली निगम की टीम के 3 कर्मचारियों ने किसी प्रकार वहां से निकलकर पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस की मदद से ग्रामीण की ओर से बंधक बनाए गए अपने दो कर्मचारियों को वहां से बाहर निकाला। घायल हालत में दोनों कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=j8sfsW3HuKo&feature=youtu.be

बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि निगम को काफी समय से कारना गांव में बिजली चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर उन्होंने कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र सिंह अपने साथी कर्मचारियों मेवाराम, देवेंद्र, वीरेंद्र व चालक के साथ कारना गांव में छापामारी करने गए थे। जब बिजली कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर एक घर में छापा मारने का प्रयास किया तो गांव वासियों ने इकट्ठे होकर उन पर हमला कर दिया। गांव वासियों के हमला किए जाने पर दो बिजली कर्मचारी वहां से बचकर भाग निकले, जबकि दो कर्मचारियों को गांव वासियों ने बंधक बना लिया। बंधक बनाए गए कर्मचारियों की गांव वासियों ने लाठी और डंडों से जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस की मदद से बंधक बनाए गए बिजली कर्मचारियों को आजाद कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

palwal

अस्ताल के डॉक्टर की माने तो बिजली कर्मचारी मेवा राम को काफी चोटें आई है, जबकि वीरेंद्र को कम चोट आई है। इसलिए मेवाराम को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

palwal pitai

छापामारी करने गए बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाने का हरियाणा में ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हरियाणा के कई शहरों में इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी है। सरकार की ओर से बार-बार समय पर बिजली बिल भरने और बिजली चोरी न करने वाले इलाकों के लिए कई घोषणाएं करने के बाद भी लोग इसे अपनाने को तैयार नहीं है। ऐसे में बिजली का कट लगने पर ये लोग बिजली निगम को दोषी ठहराकर जाम लगाने के अलावा तोड़फोड़ कर देते है। ऐसे में जरूरत है जन जागरुकता की, क्योंकि जब तक जनता खुद जागरूक नहीं तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *