ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मनीला से एक मामला सामने आया है जहां पर विदेश की धरती पर एक पंजाबी ने दूसरे पंजाबी का कत्ल कर दिया। जानकारी अनुसार नवांशहर के गांव बहूआ का हरजिंदर सिंह करीब 8-9 साल से पहले उसके जीजे ने मनीला बुलाया था।
मनीला में दोनों एक साथ फाइनेंस का काम किया करते थे पर बीती रात दोनों के बीच की किसी बात को लेकर झगड़ा गया झगड़ा इतना बढ़ गया कि हरजिंदर के जीजा सुरिंदर सिंह ने तेजधार हथियार के साथ वार कर उसकी हत्या कर दी।
वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले हरजिंदर हमेशा कहता था कि उसका जीजा सुरिंदर काफी तंग परेशान करता था। फिलहाल हरजिंदर के शव को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।


