ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी पंजाब ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी की मजबूती के लिए राज्य में 14 महासचिव को चालीस विधानसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर नियुक्ति किया है। इसके साथ चार राज्य महासचिव, जालंधर दिहाती और तरनतारन के लिए नये जिला अध्यक्ष, खेमकरन, नवांशहर और चब्बेवाल विधासनभा क्षेत्र के हलकों के लिए नये हलका अध्यक्ष नियुक्ति किए हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्य दफ्तर से पार्टी के राज्य सह अध्यक्ष डॉ बलबीर सिंह द्वारा सोमवार को जारी सूची के अनुसार भूपिंदर सिंह बिट्टू को जिला अध्यक्ष तरनतारन, हरजिंदर सिंह सीचेवाल को जालंधर दिहाती का नया जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा, विधानसभा हलका खेमकरन के लिए सुखबीर सिंह वलटोहा, चब्बेवाल के लिए हरमिंदर सिंह और विधानसभा क्षेत्र नवांशहर के लिए सतनाम सिंह को नया हलका अध्यक्ष नियुक्ति किया गया|
इसके अलावा रमन कुमार, डॉ तजिंदरपाल सिंह, करमजीत सिंह एवं विजय गिल को राज्य महासचिव बनाया गया है। 14 जनरल महासचिव हलकों के ऑब्जर्वर दलबीर सिंह टौंग बाबा बकाला, खडूर साहिब व अजनाला, हरभजन सिंह हलका जंडियाला, पट्टी, खेमकरन, अशोक तलवार को अमृतसर केन्द्रीय, अमृतसर दक्खनी व राजासांसी, सुखविंदर सिंह को हलका मजीठा, डेरा बाबा नानक व बटाला, हरिदंर सिंह को हलका अमृतसर पश्चिमी व अटारी का ऑब्जर्वर नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा करमजीत सिंह को हलका गुरदासपुर, दीनानगर व पठानकोट, सरबजोत सिंह को अमृतसर पूर्व, अमृतसर उत्तर, तरनतारन, अमरपाल सिंह को हरगोबिंदपुर व फतेहगढ़ चूड़ियां, डॉ कंवलजीत सिंह को हलका कादियां, भोअ, सुजानपुर, समराला बलजिंदर, नवजोत सिंह को अमरगढ़, रायकोट व पायल, करमबीर सिंह को अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बसी पठाना, दिनेश चड्ढा को हलका मोहाली, खरड़ व बलाचौर और जरनैल मन्नू को हलका डेराबसी, नाभा व घनौर को ऑब्जर्वर नियुक्ति किया गया है..

