पंजाब में नशे को लेकर ‘चीफ मंथन’, सीएम अमरिंदर ने नशे पर सब कमेटी से की बैठक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सब कमेटी के साथ बैठक की | बैठक में सीएम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सब कमेटी के साथ बैठक की | बैठक में सीएम ने राज्य सरकार की नशा विरोधी मुहिम को और मज़बूत बनाने के लिए कई हिदायतें जारी की हैं | मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति केन्द्रों में मरीज़ों की लगातार बढ़ रही तादाद के मद्देनजऱ सेवामुक्त माहिर मनोचिकित्सकों की सेवाएं लेने और प्राईवेट माहिरों का पूरा समय या पार्ट टाईम सेवाएं हासिल करने के आदेश दिए |

cm captain meeting

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के नशा विरोधी कदमों को और आगे बढ़ाने के लिए पंजाब में अन्य प्राईवेट नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना करने के लिए वित्तीय अनुदान हासिल करने के लिए केंद्रीय सामाजिक सशक्तीकरण और न्याय मंत्रालय के पास पहुंच करने के लिए कहा |

cm captain meeting

पंजाब में नशे को लेकर ‘चीफ मंथन‘

सीएम अमरिंदर ने नशे पर सब कमेटी से की बैठक

नशा विरोधी मुहिम को मज़बूत बनाएगी सरकार

सीएम अमरिंदर ने जारी की हिदायतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *