ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुके है जिस कारण विरोधी पक्ष पंजाब सरकार के वादों पर सवाल उठा रहे है। जिस कारण पजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते पंजाब सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों और नई भर्ती करने से पहले डोप टेस्ट को जरूरी कर दिया है।
इसके अलावा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा मुक्त पंजाब करने के लिए पंजाबियों को भी अपनी योगदान देने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर ने पंजाबियों को नशे के खिलाफ आमत्रंण देते हुए कहा कि नशा तस्कर शहरों और गांवों में नशे को बेच रहे है यदि किसी को भी इससे जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है तो वो तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दें। पंजाबियों की इस मदद के बाद पंजाब में से नशे जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकेंगा।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि पहले भी पंजाबियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और इन चुनौतियों का सामना पंजाबियों ने मिलकर किया है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पंजाबियों को अब नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी है और उनको उम्मीद है इस लड़ाई में भी पंजाबियों की ही जीत होगी।
पुलिस प्रशासन को लेकर सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग नशे को खत्म करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है और सरकार ने नशे की सप्लाई को बंद करवा दिया है। सीएम का ये भी कहना है कि जो भी पुलिस अधिकारी किसी भी नशे तस्कर का साथ देंगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी नशे के आदि हो चुके है उनका इलाज करवाया जाए ताकि वो भी दूसरों की तरह आम जिंदगी को व्यतीत कर सकें।



