ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गायक और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने जानलेवा हमला किया जिस कारण वो गंभीर जख्मी हो गए थे।
गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन ने हमले की पुष्टि अपने सोशल मीडिया पर दी। पर अब गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में आ गया है।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और साथियों की गिरफ्तारी के बाद बहुत ही अहम खुलासे हुए है।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि परमीश वर्मा पर गोलियों से हमला गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने नहीं बल्कि उसके साथी गैंगस्टर शार्प शूटर विक्की और बुढा ने चलाई थी।
सूत्रों का ये भी कहना है कि परमीश पर जानलेवा हमला करने के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत ने परमीश से फिरौती की भी मांग की थी। गौरतलब है कि पुलिस अब शार्प शूटर विक्की और बुढा को पकड़ने की तैयारी कर रही है।




