ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है पर वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार के दावों की भी पोल खोल खुल गई है।
बता दें कि मानसून की बारिश के कारण लोगों के घरों में और सड़को पर पानी लबालब भर रहा है जिस कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएम सीटी का भी हाल बेहाल हो चुका है। जिस कारण सरकार के खोखले दावों की पोल खुल गई है।
पानी का कोई भी निकास नहीं है जिस कारण सड़कों पर पानी भरता जा रहा है।
सड़को और घरों के अंदर घुस रहा गंदा पानी से कई तरह की बीमारियां फैलने का भी डर बढ़ रहा है।




