ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश से चुनावी मोर्चा संभाल लिया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे है । दो दिवसीय पूर्वांचल यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने मिर्जापुर को 4 बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी । बता दे PM मोदी ने बाणसागर परियोजना के उद्घाटन के बाद 108 जन औषधि केंद्र, मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और चुनार में बनारस और मिर्जापुर को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन किया । मिर्जापुर मे बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी ।
बता दे पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा कि ”जो किसानों के लिए आंसू बहाते हैं, उनसे आपको पूछना चाहिए कि आपने इस तरह की सिंचाई परियोजनाओं को पहले क्यों पूरे नहीं किए । उन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं है । उन्होंने आपके करोड़ों रुपए बर्बाद किए” । इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पानी बचाने का वचन भी मांगा । पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि अगर आपने पानी की एक एक बूंद बचाई तो ये पानी आपके लिए लंबे समय तक काम आएगा ।


