ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर के सुल्तानविंड में एक महिला समेत उसके दो बच्चों को ससुराल वालों घर से बाहर निकाल दिया | जब घर वालों ने विनती के बाद भी महिला को घर नहीं आने दिया तो मजबूरन महिला ने फेसबुक पर लाइव हो कर लोगों से मदद की गुहार लगाई | तस्वीरों में अपने दो छोटे बच्चों को लेकर दरवाजे के बाहर बैठी है | यह वहीं औरत जिस उसके ससुरालों ने बच्चों समेत घर से धक्के मार कर बाहर निकाल दिया |
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति के किसी औरत के साथ नाजायज संबंध है | जिससे वह अपने बच्चों की खातिर सहन करती है | लेकिन हद तो तब हो गई जब उसी के पति ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और दहेज की मांग करने लगा | जब औरत ने दहेज देने से मना किया तो ससुराल वालों ने महिला को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया | वहीं औरत का कहना है कि वह पुलिस थाने रिपोर्ट लिखवाने गई तो पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया और महिला आरोप लगाए कि पुलिसकर्मी ने उसके ससुराल वालों की ओर से रिश्वत ली है | इसलिए उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया |
Watch Video
https://youtu.be/kJ7-zijRIgk
