ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजपुरा में बनूड़ राजपुरा मार्ग पर मोटरसाइकिल स्वार नकाबपोशों की ओर से मंडी में आ रहे आढ़ती से पैसे छीनने की कोशिश की गई | आढ़ती ने कहा कि वो जलालपुर की सब्जी मंडी में मिर्च की खरीदी करते हैं और घर से बुलेट मोटरसाइकिल पर मंडी में जा रहे थे | मोटरसाइकिल में उसके साथ उसकी बेटी और भतीजी भी साथ थे |
जिसके बाद जब वो स्वाईट कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे स्पलैंडर मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके पास आकर उन की आंखो में मिर्ची डाल दी और उनका पैसों से भरा बैग छीनने लगे | हालांकि बच्चों के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहा मजदूर वहां पंहुचा | जिसके बाद डर के मारे लुटेरे भाग गए और मौके पर पंहुच कर पुलिस ने भी जांच शुरु की |
लुटेरों के हौंसले बुलंद
आढ़ती से की पैसे छीनने की कोशिश
बदमाशों ने आढ़ती की आंखो में डाली मिर्ची
शोर मचाने पर भागे बदमाश


