साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण, 9 बजकर 44 मिनट पर खत्‍म होगा सूर्य ग्रहण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो 9 बजकर 44 मिनट पर खत्‍म होगा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो 9 बजकर 44 मिनट पर खत्‍म होगा । वहीं, ग्रहणकाल का सूतक लगभग 12 घंटे पहले लग गया है ।  इससे पहले 15 फरवरी को साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था । सूर्य ग्रहण के बाद 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा । इसके बाद अगले महीने यानी कि अगस्‍त में साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है ।

surya-grahan

अगर बात करें सूर्य ग्रहण की तो सूर्य ग्रहण को लेकर हमारे देश में कई प्रकार की मान्यताएं हैं । मान्यता के अनुसार, ग्रहणकाल में किसी भी देवी-देवता का मूर्ति को छूना नहीं चाहिए । देवी-देवताओं की मूर्ति के अलावा ग्रहण में किसी पौधे की पत्तियों को नहीं छूना चाहिए । एक मान्यता के अनुसार ग्रहण काल में सब्जी काटना, सूई धागा से काम करने से जन्म लेने वाले शिशु में शारीरिक दोष होनेकी संभावना ज्यादा रहती है । कहा जाता है कि  सूर्य ग्रहण के समय में सूरज को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए ।

surya-grahan

साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण

9 बजकर 44 मिनट पर खत्‍म होगा सूर्य ग्रहण

12 घंटे पहले शुरु हुआ ग्रहणकाल का सूतक

27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *