किसान आंदोलन के बाद योगेंद्र यादव की बहन के अस्पताल पर छापामारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव की बहन के रेवाड़ी स्थित अस्पताल पर आयकर विभाग ने छापामारी की। छापामारी के दौरान विभाग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव की बहन के रेवाड़ी स्थित अस्पताल पर आयकर विभाग ने छापामारी की। छापामारी के दौरान विभाग की टीम को अस्पताल से 22 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। योगेंद्र यादव ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि उनकी बहन के अस्पताल पर छापामारी केवल उन्हें डराने और चुप कराने के लिए की जा रही है। योगेंद्र के मुताबिक उन्होंने हरियाणा में किसानों को फसलों का वाजिम दाम दिलाने के लिए मुहिम शुरू की है। इसलिए ये कार्रवाई की जा रही है।

IT RAID

योगेंद्र यादव ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर डराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छापामारी के जरिए सरकार उनके परिवार को निशाना बना रही है। यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकाने और उनका मुंह बंद करने की मंशा से छापामारी की गई है,  क्योंकि उन्होंने किसानों के लिए उचित फसल दाम के लिए और हरियाणा में उस शहर में शराब की दुकानों के विरुद्ध आंदोलन छेड़ा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *