दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में फायरिंग, चार गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में अवैध पिस्तौल से हवाई फायर करने के मामले में पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में अवैध पिस्तौल से हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी अभी भी फरार है। पुलिस ने चारों युवकों को सीसी टीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है।

digvijay-chautalaपुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से दो देसी पिस्तौल भी बरामद की है। गौरतलब है कि पलवल नेशनल हाइवे नंबर 19 पर पंचवटी वाटिका में बुधवार को इनसो का कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा था। कार्यक्रम में जब इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान बाइक पर वहां पहुंचे आधा दर्जन युवक कार्यक्रम स्थल के बाहर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन उस समय मामले की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

palwal arrest

सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें 6 युवक दो अवैध हथियारों से फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर गांव चांदहट निवासी लोकेश, दीपक, सुनील और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फायरिंग की थी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले में बचे हुए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *