ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ईज ऑफ डूइंग में हरियाणा को तीसरा स्थान मिलने पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए इसके लिए किए गए बदलावों की जानकारी दी। इसके अलावा उद्योगमंत्री ने सरकार की योजनाओं और पूरी हो चुके कामों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उद्योग मंत्री ने अगले माह हरियाणा में रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास करवाने की भी बात कही।
हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ईज ऑफ डूइंग में आगे आने के लिए कई पॉलिसियों में बदलाव किया था। इसके लिए हरियाएं एंटरप्राइजिंग पॉलिसी 2015 बनाने के अलावा हरियाणा एंटरप्राइजिंग प्रमोशन सेंटर भी बनाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक ही छत के नीचे 70 से ज्यादा एनओसी देने का काम भी किया गया। हरियाणा से इंस्पेक्टर राज को खत्म किया गया। विपुल गोयल ने बताया कि 2016 में सूबे के कई राजनीतिक दल आपसी भाईचारा खत्म कर रहे थे, लेकिन उस दौरान हरियाणा में ग्लोबल समिट कराई गई, जिसमें शामिल हुए 33 देशों ने हरियाणा की उद्योग नीति की सराहना की थी।
हरियाणा में उद्योगों के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में बताते हुए विपल गोयल ने कहा कि सरकार जल्द ही हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाएगी, जोकि पहले से ही चल रहे एयरपोर्ट को विकसित करके बनाया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट का दायरा 4 हजार से बढ़ाकर 9 हजार फीट किया जाएगा। साथ ही गुरुग्राम की जनता की ओर से की जा रही मांग पर खेड़ी दौला के टोल को पंच गांव में शिफ्ट किया जाएगा। अलावा ही नहीं खरखौदा में फुटवेयर और मार्बल मार्केट भी बनाई जाएगी। उद्योग मंत्री ने बताया कि सोनीपत में रेल कोच फैक्ट्री खोली जाएगी, जिसके लिए जगह तलाश ली गई है। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास अगले महीने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। उद्योग मंत्री ने इस दौरान सरकार की कई अन्य विकासकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।


