दुर्गा वाहिनी करेगी महिलाओं की रक्षा, रेप आरोपी को नहीं मिलेगी कोई सुविधा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर सुधार कार्यक्रम की ओर से पंचकूला में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर सुधार कार्यक्रम की ओर से पंचकूला में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि शरकत की। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने महिलाओं के लिए दुर्गा वाहिनी एप को लांच किया। साथ ही सीएम ने रेप के आरोपी की चार्जशीट फाइल होते ही राशन को छोड़कर उसे मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं को बंद करने की भी घोषणा की।

durga shakti 1

हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए पहले से ही खोले गए महिला थानों के कई बार विवादों में आने के बाद अब हरियाणा सरकार ने महिलाओं को लेकर नई पहल की है। पंचकूला में सीएम मनोहर लाल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी एप को लांच किया। सीएम ने कहा कि एप का बटन दबाते ही उसकी जानकारी नजदीक के पुलिस कंट्रोल रुम को मिलेगी और कंट्रोल रूम से तुरंत घटना स्थल के नजदीकी पुलिस स्टेशन से वहां पीड़ित महिला की मदद के लिए पुलिस भेजी जाएगी।

durga shakti

इतना ही नहीं बलात्कार के मामले की जांच जांच अधिकारी को 15 दिन में भी पूरी करनी होगी। सीएम ने कहा कि बलात्कार के आरोपी को लेकर जैसे ही कोर्ट में चार्जशीट फाइल होगी, उसके साथ ही राशन को छोड़कर उस आरोपी को मिलने वाली हर सरकारी सुविधा को रोक दिया जाएगा। महिलाओं से संबंधित मामले हल करने के लिए सीएम ने राज्य में पांच फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी घोषणा की।

durga shakti 2

सीएम ने कहा कि हरियाणा के फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, सोनीपत और पलवल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। इतना ही नहीं यदि कोई महिला अपने केस की पैरवी के लिए सरकारी वकील की बजाए अपना निजी वकील करना चाहती है तो उसकी फीस के रूप में सरकार की ओर से 22 हजार रुपये भी देने का ऐलान सीएम की ओर से किया गया। सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े केसों के निपटारे के लिए भले ही अच्छे फैसले लिए हो,लेकिन सवाल यहीं उठता है कि क्या ये निर्णय धरातल पर पूरे हो पाएंगे ? या फिर महिला थानों की तरह इसे लेकर भी सवाल खड़े होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *