ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में वेस्ट ज्योति नगर में स्थित गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के अध्यापकों ने धरना प्रदर्शन किया | अध्यापकों ने तीन महीने से सैलरी न मिलने के चलते ये प्रदर्शन किया | अध्यापकों का कहना है कि स्कूल मैनेजमेंट की मनमानी के चलते इनको पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिल रही है इस कारण आज स्कूल की 200 से ज्यादा महिला और पुरुष टीचर्स ने स्कूल में धरना दे दिया है |जिस वजह से स्कूल में पढाई ठप हो गयी | इन तमाम टीचर्स ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा है कि ऐसा नहीं है कि मैनेजमेंट के पास पैसा नहीं है | जानबूझकर टीचर्स को पैसा नहीं दिया जा रहा | जिससे टीचर्स खुद परेशान हो और नौकरी छोड़ दे |
स्कूल टीचर्स ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ किया प्रदर्शन
तीन महीने से नहीं दी जा रही अध्यापकों को सैलरी
अध्यापकों के प्रदर्शन से बच्चों की पढ़ाई हुई ठप
Watch Video
https://youtu.be/-nqTdxtYe0c
