पोस्ट ऑफिस में ही बन जाएगा पासपोर्ट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पासपोर्ट बनवाने के लिए चंडीगढ़, अंबाला या पंजाब के अमृतसर जाने वाले भिवानी के लोगों को अब इसके लिए दूसरे शहर में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पासपोर्ट बनवाने के लिए चंडीगढ़, अंबाला या पंजाब के अमृतसर जाने वाले भिवानी के लोगों को अब इसके लिए दूसरे शहर में नहीं जाना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय के आदेश पर अब भिवानी में ही पासपोर्ट बनाने का काम होगा। भिवानी के डाकघर में ही पासपोर्ट बनाने का काम किया जाएगा। डाकघर में बनने वाले पासपोर्ट केंद्र का उद्घाटन 16 जुलाई को भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह करेंगे।

PASSPORT

इसे लेकर विदेश मंत्रालय के निदेशक शिबास कविराज ने भिवानी डाकघर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान शिबास कविराज ने बताया कि पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था, जिसे दूर करने के लिए ये फैसला लिया गया है। शुरूआती दौर में केवल 50 लोगों को 16 जुलाई के लिए आवेदन पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि भिवानी में बनने वाले पासपोर्ट चंडीगढ़ में ही प्रिंट होंगे और लोगों के घरों में भी वहीं से भेजे जाएंगे। भिवानी और आसपास या फिर दूसरे शहरों के लोग भी भिवानी में अपना पासपोर्ट बनवा सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *