Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में घग्गर नदी का जलस्तर 41375 क्यूसेक पहुंच गया है, जो की काफी तबाही मचा रहा है. घग्गर नदी से नेशनल हाईवे-9 पर निकलने वाला रंगोई नाला भी बुधवार रात को टूट गया. कई प्रयास के बाद भी इसे बांधा नहीं जा सका, जिस कारण खेतों में जलभराव हो गया.
रंगोई नाला डिंग मोड की तरफ से टूटा चुका है, जिससे नेशनल हाईवे-9 के साथ पानी जा रहा है. वहीं फतेहाबाद से नेशनल हाईवे-9 के साथ आ रहे पानी के सिरसा शहर में पहुंचने के आसार कम हैं, क्योंकि रास्ते में अवरोधक बना दिए गए हैं.
नरेलखेड़ा के सरपंच और महिला SHO के बीच विवाद
डिंग में रंगोई नाला टूटने के बाद JCB को लेकर नरेलखेड़ा के सरपंच और महिला SHO के बीच विवाद हो गया है.दोनों पक्षों में बहुत बहसबाजी हुई.सरपंच के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर नाराज डिंग के 250 लोगों ने रात को थाने का घेराव कर दिया.मौके पर DSP जगत सिंह भी पहुंचे.कुछ मौजिज लोगों ने सरपंच और SHO के बीच पैदा हुए मतभेदों को दूर कर समझौता करवाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए.
22 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद
सिरसा DC पार्थ गुप्ता ने बताया कि अब तक किसी भी गांव के आबादी क्षेत्र में पानी नहीं गया है. यदि आबादी इलाके में पानी जाता है तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर सेफ हाउस बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन स्थानों पर पेयजल की समस्या है, वहां पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्ति की जा रही है.उन्होंने बताया कि घग्गर नदी के तटबंधों के नजदीक के 49 गांवों में सभी स्कूलों को आगामी 22 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.



