महिला एएसआई पर रिश्वत लेने के आरोप, 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस की जिम्मेदारी होती है लोगों को सुरक्षा देना | लेकिन लोगों को सुरक्षा देने के एवज में पुलिस लोगों से पैसों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस की जिम्मेदारी होती है लोगों को सुरक्षा देना | लेकिन लोगों को सुरक्षा देने के एवज में पुलिस लोगों से पैसों की मांग करे | या फिर लोगों के झगड़े सुलझाने के लिए लोगों से रिश्वत की मांग  की जाए तो क्या हो | कुछ ऐसा ही हुआ है पटियाला में  जहां अबकी बार महिला पुलिस पर आरोप लगे हैं |

 वुमन सेल पटियाला की इंचार्ज इंस्पेक्टर बलबिंद्र कौर ASI सुखविंदर कौर को विजिलेंस पटियाला द्वारा रँगे हाथों रिश्वत के 10. 000 लेते हुए गिरफ्तार किया है | एएसआई ने घरेलू झगड़ा सुलझाने के मामले में इन पैसों की मांग की थी | वहीं शक़यत करता  संदीप ने बताया कि हमारा पति-पत्नी का झगड़ा था 1 महीने पहले हमारी आपस में सुलह हो गई लेकिन इन दोनों पुलिस वालों ने हमें कहा कि हमें पैसे दे नहीं तो तुम दोनों पर हम पर्चा दर्ज कर देंगे | 5000 रुपए हमने पहले दिए थे और अब  10000 पर अबकी बार पैसे देते वक्त विजिलेंस ने इन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है हमने यह सारा मामला विजिलेंस को पहले बताया था कि हमारे साथ किस प्रकार से पटियाला वुमन सेल के अधिकारी पैसों की मांग कर रही है ऐसे अधिकारियों को पंजाब सरकार सलाखों के पीछे भेजें यह हमारी मांग है |

वही डीएसपी परमजीत कौर विजिलेंस ने बताया कि हमारे पास संदीप ने शिकायत की थी कि पटियाला वुमन सेल की इंचार्ज बलविंदर कौर और asi  सुखविंदर कौर ने पति-पत्नी के घरेलू झगड़े के केस में समझौता करवाने के लिए इन से 20000 रुपए की मांग की थी और 5000 इन्होंने पहले दिए हैं जबकि 10000 के साथ इन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है |

वहीं दूसरी तरफ पकड़ी गई  वुमन सेल की इंचार्ज  ने कहा कि यह झूठा मुकदमा हम पर दर्ज कर रहे हैं हमने कोई पैसे नहीं लिए ना ही मांग की है  हम दोनों वेकसुर है हमे फस्या गया है |

 विजिलेंस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है अब देखना ये होगा कि कब तक आरोपियों को सजा मिल पाती है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अगर जनता को सुरक्षा देने का दावा करने वाली पुलिस ही रिश्वत की मांग करेगी तो फिर कैसे आम जनता अपने आप को सुरक्षित समझ पाएगी |

Watch Video

https://youtu.be/yQGVv9-sQLQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *