ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सेवन स्टार इंद्रधनुष योजना में 4 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली राज्य की 9 ग्राम पंचायतों को सीएम मनोहर लाल ने सम्मानित किया। सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास पर इन पंचायतों को सम्मानित किया।
सीएम मनोहर लाल ने सेवन स्टार इंद्रधनुष योजना के तहत फोर स्टार रेटिंग हासिल करने वाली हरियाणा की 9 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। सीएम से सम्मान हासिल करने वाली पंचायतों में अंबाला जिले की अकबरपुर और हडबौन, फतेहाबाद जिले की बनावली सोटर और मल्हड़, गुरुग्राम जिले की वजीरपुर, हिसार जिले की बहबलपुर, पलवल जिले की रामगढ़ और कारना के साथ फरीदाबाद जिले की मादलपुर ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया। सीएम से सम्मान हासिल करने के बाद अब इन गांव की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।
इस दौरान सीएम ने कहा कि पंचायती राज संस्थान के बिना सरकार की कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। इस दौरान सीएम ने हरियाणा में राज्य परिषद बनाने की घोषणा की। राज्य परिषद के अध्यक्ष सीएम खुद होंगे, जबकि पंचायत मंत्री परिषद के उपाध्य़क्ष होंगे और पंचायत समितियां, जिला परिषद और नगर निगम के प्रतिनिधि इस राज्य परिषद के सदस्य होंगे। 26 जनवरी 2018 से शुरू की गई इस योजना के पहले साल में ही 1120 ग्राम पंचायतों ने स्टार हासिल किये, लेकिन हरियाणा की एक भी पंचायत सेवन स्टार की रेटिंग नहीं पा सकी। खैर देखने वाली बात ये होगी की आने वाले समय में हरियाणा की कोई पंचायत इस सेवन स्टार इंद्रधनुष योजना के मापदंडों को पूरा कर सेवन स्टार हासिल कर पाएगी या नहीं।


