हरियाणा में मिली अवैध रुप से हथियार बनाने की फैक्ट्रियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने जींद के विकास नगर और झज्जर के बहराणा गांव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने जींद के विकास नगर और झज्जर के बहराणा गांव अवैध रूप से चल रही हथियार बनाने की फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दोनों स्थानों पर छापामारी कर वहां से अवैध हथियार बरामद किए है। इसके अलावा जींद और झज्जर से पुलिस ने दो-दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=SDbw5L3WrWU&feature=youtu.be

पुलिस ने दोनों स्थानों से 12 तैयार पिस्तौल के अलावा 6 अर्ध तैयार अवैध रिवाल्वर के अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया है। डीआईजी सतीश बालन ने बताया कि अवैध रूप से फैक्ट्री चलाने वाले लोग शहर के छोटे-मोटे अपराधियों को अवैध हथियार की सप्लाई करते थे। इसके अलावा बहराणा में भी पहले अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *