Gangster Dilpreet की गिरफ्तारी का मामला, हरप्रीत कौर को भी किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज चंडीगढ़ से गैंस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ़्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने नवांशहर की वाहेगुरु कलोनि में भी एक हरप्रीत नामक महिला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज चंडीगढ़ से गैंस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ़्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने नवांशहर की वाहेगुरु कलोनि में भी एक हरप्रीत नामक महिला के घर भी रेड की | पुलिस ने घर की तलाशी की और हरप्रीत कौर को साथ ले गयी | आपको बता दें, चंडीगढ़ में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ की रहने वाली रुपिंदर कौर को भी गिरफ्तार किया गया | रुपिंदर से पूछताछ के बाद पुलिस उसे साथ लेकर नवांशहर पहुंची और रुपिंदर कौर की बहन हरप्रीत कौर के घर पर रेड की |

हरप्रीत कौर पहले दिल्ली रहती थी | पति के मरने के बाद से अपने दो बेटों के साथ हरप्रीत नवांशहर रहने लगी | हरप्रीत के बेटे हरसुखमिंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस मेरी मौसी रूपिंदर कौर को साथ लेकर आयी थी | घर में उन्होने तलाशी ली और मां हरप्रीत कौर और मौसी रुपिंदर कौर को साथ ले गयी | वहीं चंडीगढ़ पुलिस का कहना है की नवांशहर से नशीला पाउडर बरामद हुआ है | लेकिन हरप्रीत के बेटों का कहना है की हमारे घर से सिर्फ कार की नंबर प्लेट ही बरामद हुई है और यहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ | साथ ही हरप्रीत के बेटे ने बताया कि दिलप्रीत इस घर में आता था | उसका पारिवारिक रिश्ता था |

गैंगस्टर दिलप्रीत की गिरफ्तारी का मामला

मामले में गिरफ्तार महिला रुपिंदर की बहन के घर पर रेड

हरप्रीत कौर को पूछताछ के लिए लाया गया चंडीगढ़

नवांशहर में रहने वाली हरप्रीत के घर से मिली नंबर प्लेट

Watch Video

https://youtu.be/DrW5kEua7hI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *