ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने भारतीय महिला 20-20 टीम की कप्तान रह चुकी हरमनप्रीत के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर से उनका DSP का पद वापिस ले लिया है कहा जा रहा है कि ये फैसला पुलिस जांच के बाद ही लिया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि पंजाब पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि हरमनप्रीत की ग्रेजुएशन की डिग्री नकली है जिसके बाद पंजाब सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया। बता दें कि हरमनप्रीत ने एक मार्च को पंजाब पुलिस में बतौर DSP नियूक्त किया गया था और फिर उसने साल 2011 में की हासिल की डिग्री के दस्तावेजों को जमा करवाए थे।
पर डिग्री नकली होने के कारण हरमनप्रीत को उनके DSP वाले पद से हटा दिया गया है। सूत्रों का ये भी कहना है कि अब हरमनप्रीत की शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं बताई जा रही है जिस कारण उनका पद कांस्टेबल तक बना रह सकता है।


