11 जुलाई को मलोट आएंगे PM मोदी, अकाली दल की ओर से बड़ी रैली का आयोजन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में 11 जुलाई को मलोट में होने जा रही अकाली दल की बड़ी रैली में जहां देश के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में 11 जुलाई को मलोट में होने जा रही अकाली दल की बड़ी रैली में जहां देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विशेष तौर पहुंच रहे हैं । रैली स्थल का निरीक्षण करने के लिए पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल DSGMC प्रधान मनजीत सिंह GK, मनजिंदर सिंह सिरसा और बड़ी संख्या में अकाली दल के नेता और वर्कर पहुंचे ।

 pm modi

आपको बता दें कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जिस स्टोज से भाषण देंगे वह पूर्ण तौर पर वाटर प्रूफ़ बनाया गया है इस रैली में लोगों के बैठने के लिए करीब सत्तर हज़ार कुर्सियों लगाई जा रही हैं । इस रैली में एक लाख लोगों की पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है । लोगों के लिए लंगर पानी का पूरा प्रबंध किया गया है । श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उनकी तरफ से पूर्ण तौर पर तैयारी कर ली गई है और किसी को भी किसी प्रकार की दिक्कत प्रेशानी नहीं आने दी जाऐगी  ।

sad rally mlout

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *