पुलिस से बचकर साल 2017 से चंडीगढ में रह रहा था Gangster Dilpreet Baba !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सांझे ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। जब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सांझे ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। जब उसको पकड़ा जा रहा था तो उसने अपने बचाव में गोलीबारी की जिस कारण वो पुलिस की गोली का शिकार हो गया।

gangster dilpreet

फिलहाल गैंगस्टर दिलप्रीत अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों के हवाले से ये पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा साल 2017 से चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में रह रहा था जिसकी भनक पुलिस को भी नहीं थी। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत के घर की तलाशी कर रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के दौरान दिलप्रीत एक कार में सवार था जिसमें से 30 बोर पिस्तौल और 30 बोर राइफल बरामद की गई है।

gangster dilpreet car

पर अब सवाल ये उठता  है कि यदि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा काफी समय से चंडीगढ़ मे ंरह रहा था तो उसकी वहां पर रहने की भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी। दिलप्रीत ने मोहाली में ही परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया इसके बाद उसने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल से फिरौती की मांग की थी। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पर ऐसे कई मामले दर्ज है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *