ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: बाबा इकबाल सिंह जी, अध्यक्ष, कलगीधर ट्रस्ट / सोसायटी, गुरुद्वारा बडू साहिब, जिन का मुख्यालय हिमाचल प्रदेश में है, उनको 8 जुलाई 2018 को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में वहां के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह जी खालसा की ओर से प्रतिष्ठित खिताब ‘शिरोमणि पंथ रतन’ से सम्मानित किया गया। यह ख़िताब उनको दस गुरु साहिबान की ओर से दर्शाए आध्यात्मिक मार्ग को सांसारिक ज्ञान के साथ जोड़ कर मूल्य आधारित शिक्षा के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित करने सिख धर्म और बाणी को संसार भर में फैलाने के लिए उनके योगदान और समुदाय के लिए उनकी असाधारण सेवाएं के प्रति सराहना दर्शाता है।
“शिरोमणि पंथ रतन” शीर्षक का शाब्दिक अर्थ है वैश्विक सिख समुदाय के हीरे और यह सम्मान सिख समुदाय को समर्पित असाधारण और मेधावी सेवाओं के लिए तख्तों में से किसी एक तख्त द्वारा किसी व्यक्ति को दिया जाने वाला उच्चतम सम्मान का खिताब है। इससे पहले ये सम्मान सिख समुदाय के लिए किये कार्यों के लिए एस गुरचरण सिंह तोहरा, मास्टर तारा सिंह, ज्ञानी संत सिंह मस्कीन, हरभजन सिंह खालसा योगी, उनकी पत्नी बीबी इंद्रजीत कौर, भाई जसबीर सिंह और बाबा हरभजन सिंह हरियाँ बेलां वाले को दिए गए थे ।
बीबी इंद्रजीत कौर के अलावा, सभी पुरस्कार मरणोपरांत थे। यह पहली बार है कि बाबा इकबाल सिंह, बरू साहिब वालों, जैसे जीवित दिव्य चरित्र को शिरोमणि पंथ रतन के सम्मान से उनके जीवनकाल के दौरान उनके द्वारा सिख समुदाय के कल्याण के साथ-साथ पूरी मानवता की चरदीकलां के लिए किये गए उनके कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें सब बाबा जी के नाम से जानते है और उन्होंने दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिए गए सिख मूल्यों को फैलाने के लिए अपना पूरा जीवन और हर सांस लगा दी।
Watch Video
https://youtu.be/PQnBgQbuiRw
