वारदात से पहले ही धरे गए लुटेरे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह की पिनगवां पुलिस ने लूट की योजना हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों का एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह की पिनगवां पुलिस ने लूट की योजना हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गय। एसएचओ सूरज चावला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिनगवां मकबरा के पास तीन युवक लूट की योजना बना रहे है। इस पर उन्होंने तुरंत मौके पर दबिश दी।

LOOTERA ARREST

इस दौरान पुलिस ने मौके पर राजस्थान का लाडमका निवासी सोहिल खान और ग्यासनियाबास निवासी मुकीम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका तीसरा साथी यूपी के मंडोरा निवासी जुब्बी उर्फ राहुल शर्मा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक, मोबाइल और सरिया भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों पर दर्ज पुराने मामलों का रिकार्ड खंगाल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *