नहर की हालत देख किसान परेशान, नहर के ज्यादातर स्लैब टूटे

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर के मुकेरियां हाईडल नहर किसनों के लिए लाइफ लाइन का काम कर रही है | वहीं, नहर पंजाब सरकार के…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर के मुकेरियां हाईडल नहर किसनों के लिए लाइफ लाइन का काम कर रही है | वहीं, नहर पंजाब सरकार के खजाने को भी भरने का काम करती है | इस नहर से 210 मेगावाट बिजली उत्पाद करने वाले 4 पावर हॉउस भी चलते हैं | लेकिन किसानों और नहर के साथ लगते गावों के लोगों को आजकल चिंता सताने लगी है |

दरअसल, नहर के ज्यादातर स्लैब टूट चुके हैं, जिससे किसानों को नहर के टूटने का डर है | किसानों का कहना है कि अगर नहर टूट जाती है, तो उन्हें पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है | किसानों से प्रशासन और नहरी विभाग से नहर की मरम्मत करने की मांग की है |

Watch Video 

https://youtu.be/7Pabivr9DTc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *