लड्डू बांटकर शुरू करवाई तोड़फोड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ प्रशासन ने तय समय पर हरियाणा सचिवालय की बालकोनी में अधिकारियों और मंत्रियों के बने निजी कक्षों को तोड़ने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ प्रशासन ने तय समय पर हरियाणा सचिवालय की बालकोनी में अधिकारियों और मंत्रियों के बने निजी कक्षों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। सचिवालय की प्रशासनिक कमेटी ने आठवीं मंजिल पर बने एक और सुधार के डायरेक्टर रोकी मित्तल के कमरे से ये कार्रवाई शुरू की। तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करवाने से पहले रोकी मित्तल ने लड्डू बांटकर काम की शुरूआत की। सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी कर्मवीर ने बताया कि विश्व धरोहर को पुराने स्वरूप में लाने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

ANCROCHMENT

गौरतलब है कि हरियाणा के कई मंत्रियों व अधिकारियों ने अपने आफिस के कमरे की बालकनियों में निजी कक्ष बना रखे हैं। इन निजी कक्षों में लाखो रुपए की लागत से बेड, एसी, फ्रिज और सोफा आदि की है सुविधा लगाई गई हैं । हरियाणा के मुख्य सचिव ने भी इस बारे में एक पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि चंडीगढ़ सेक्टर-1 स्थित मुख्य सचिवालय भवन हरियाणा को केपिटल कॉप्लेक्स यानि विश्व विरासत में होने के कारण चंडीगढ़ ने भवन और बालकोनियों में बनाए गए केबिन हटाने को कहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *