ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मुख्यमंत्री ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सरकारी अधिकारियों और सरकारी नौकरी पाने के लिए डोप टेस्ट जरूरी कर दिया है। इसके बाद पंजाब की सियासी पार्टियों में भी डोप टेस्ट करवाने की होड़ लग गई है।
कांग्रेस पार्टी के विधायक और आम आदमी पार्टी के विधायक अपना डोप टेस्ट करवा रहे है। पर शिरोमणी अकाली दल इससे बचती हुई नजर आ रही है।
सूत्रो ंका कहना है कि शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अभी तक कोई अपना डोप टेस्ट नहीं करवाया है। ना ही उनकी पार्टी के किसी भी विधायक ने डोप टेस्ट करवाया है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने अपना डोप टेस्ट करवाना सभी के लिए जरूरी किया हुआ है।


