ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की । मोदी ने इस मौके उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने मंच पर कुछ लाभार्थियों से मुलाकात भी की ।
5 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए- मोदी
PM मोदी ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक बीते 2 साल में देश के 5 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं । उन्होंने इसका श्रेय अपनी सरकार की योजनाओं को दिया । इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा ।
बीजेपी के नाम से नींद खराब
PM मोदी ने तीखे शब्दों में टिप्पणी करते हुए कहा कि, जिनकी बीजेपी का नाम सुनते ही नींद खराब हो जाती है । उन्होंने कहा, ‘मोदी या वसुंधरा जी का नाम सुनते ही उनको बुखार चढ़ जाता है, उनको इस तरह के कार्यक्रमों से नफरत हो जाती है’
कांग्रेस नेताओं की जमानत पर टिप्पणी
पीएम मोदी ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं पर भी चुटकी ली, जिनके खिलाफ केस दर्ज हैं और उन्हें कोर्ट से बेल लेनी पड़ी है । मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस को आजकल बेलगाड़ी कहा जाने लगा है, बैलगाड़ी नहीं, बेलगाड़ी । क्योंकि उनके कई नेता और पूर्व मंत्री बेल पर हैं |




