#MaroYaVirodhKaro: नशे में लड़खड़ाते कदमो से “Security Tight” करता पंजाब पुलिस का जवान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पुलिस लोगों को सुरक्षा देने की जगह नशे की और ज्यादा ध्यान देने लगी है। ऐसा नहीं है कि पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पुलिस लोगों को सुरक्षा देने की जगह नशे की और ज्यादा ध्यान देने लगी है। ऐसा नहीं है कि पंजाब पुलिस नशा तस्करों को पकड़ रही है या फिर नशे का सेवन करने वाले नौजवानों को नशे से बचा रही है। बल्कि मामला कुछ और है। पंजाब पुलिस नशे के दलदल में खुद भी फंस रही है। जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रही है जिसमें पंजाब का एक पुलिसकर्मी नशे में धुत सड़क पर इधर उधर गिर रहा है।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1157247457789079/

 

बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात होने के बावजुद वो नशे में अपना हाल बेहाल करके बैठा हुआ है। इस वीडियों के बाद पंजाब पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। क्या पंजाब के लोगों की सुरक्षा इन जैसे पुलिसकर्मी के हवाले है जो ड्यूटी के दौरान नशे में धुत हुआ पड़ा है। पंजाब में पहले से ही नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई है और पंजाब में नशा फैलता ही जा रहा है। क्योकि नशे को रोकने वाले और उसको पकड़ने वाले खुद ही नशे में धुत है। पंजाब सरकार को इन जैसों पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *