ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा बहुत फैल रहा है और सरकार के वादे और दावे धरे के धरे नजर आ रहे है। ऐसा नहीं है कि पंजाब के लड़के ही नशे के जाल में फंस रहे है बल्कि पंजाब की लड़कियां भी इस मामले में पीछे नहीं है। जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रहा है जिसमे एक नवविवाहिता नशा करते हुए दिख रही है। वीडियों में आप देख सकते है कि कैसे नवविवाहिता नशा कर रही है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1157091951137963/
इस युवती के हाथों से अभी तक शगून की चुड़ियां तक नहीं उतरी और वो गलत कामों में लग गई है। उसके हाथों की चुड़ियों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है इसके मां बाप ने कितने की अरमानों के साथ इसकी शादी की थी पर ये नशे के जाल में फंस गई है। वायरल हो रही इस वीडियों को कहा जा रहा है कि ये वीडियों जेल के अंदर की है। जिस कारण पंजाब पुलिस भी सवालों के घेरे फिर घिरती हुई नजर आ रही है। क्योकि पंजाब पुलिस पहले भी नशे को लेकर सवालों के घेरे में घिरी हुई थी।
