ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक युवती से जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की गई है। पीड़ित युवती का कहना है कि उसके दोस्तों ने उसका धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की है। बता दें कि युवती इस्लामिक यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और उसने धर्मपरिवर्तन करवाने का आरोप अपने दोस्तों पर लगाया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पर वो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस मामले को लेकर सिख यूथ सेवा ट्रस्ट ने इस मामले पर प्रदर्शन कर रहे है और उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को पकड़ नहीं लिया जाता तब तक वो प्रदर्शन करते रहेंगे।

