सांसद दुष्यंत आज विज पर करेंगे मानहानि का केस, विज के नशेड़ी वाले बयान से नाराज हैं दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला और हरियाणा के तेजतर्रार मंत्री अनिल विज के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला और हरियाणा के तेजतर्रार मंत्री अनिल विज के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है | हरियाणा में करोड़ों रुपए की दवा खरीद के घोटाले को लेकर आमने–सामने खड़े दोनों दिग्गजों के बीच अब कानूनी जंग छिड़ चुकी है | नशेड़ी कहे जाने से नाराज सांसद दुष्यंत ने स्वास्थ्य मंत्री विज के खिलाफ कोर्ट जाने का मन बना लिया है | दुष्यंत चौटाला आज हिसार कोर्ट में विज के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे | चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विज ने उनके साथ–साथ प्रदेश के युवाओं को नशेड़ी बताया है | जिसके लिए विज को माफी मांगनी पड़ेगी | 

दरअसल सांसद दुष्यंत चौटाला ने पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीद के नाम पर हुए घोटाले को उजागर किया था | जिसके जवाब में विज ने भी आरोप लगाते हुए दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी कर दी थी | उन्होंने दुष्यंत चौटाला को नशेड़ी करार दे दिया था। जिससे नाराज सांसद ने पहले विज से अपने बयान पर माफी मांगने को कहा था लेकिन जब स्वास्थ्य मंत्री विज ने माफी नहीं मांगी तो अब उन्होंने विज पर मानहानि का केस करने का फैसला किया है |

सांसद दुष्यंत आज विज पर करेंगे मानहानि का केस

हिसार की कोर्ट में दायर करेंगे मानहानि का केस

विज के नशेड़ी वाले बयान से नाराज हैं सासंद दुष्यंत चौटाला 

कैबिनेट मंत्री विज ने दुष्यंत चौटाला को बताया था नशेड़ी

सांसद ने स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले को किया था उजागर

दवा खरीद के नाम पर हुए घोटाले को किया था दुष्यंत ने खुलासा

Watch Video 

https://youtu.be/FFAzH_Ro_bw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *