ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : योगी की एंटी रोमियो स्क्वाड के बाद अब हरियाणा सरकार भी प्रदेश की महिला पुलिस को नया नाम और पॉवर देनी जा रही है। अब हरियाणा के महिला थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों को दुर्गा शक्ति नाम दिया जाएगा।
इतना ही नहीं महिला पुलिस को आधुनिक और तेज बनाने के लिए उन्हें 50 नई गाड़ियां भी दी जाएगी। यमुनानगर के महिला थाने में पहुंचे एडीजीपी आरसी मिश्रा ने ये जानकारी दी। महिला थाने में पहुंचकर मिश्रा ने वहां शिकायत लेकर आए लोगों से बातचीत करने के अलावा थाने में तैनात महिला कर्मचारियों के कामकाज करने के तरीके को भी देखा।
इस दौरान उन्होंने थाने के कर्मचारियों को कई सुझाव भी दिए। एडीजीपी ने बताया कि अब महिला पीसीआर पर एक्शन रेपिड फोर्स लिखा जाएगा, जो स्कूल, कालेज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर गश्त कर वहां महिला को परेशान करने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई करेगी।
एडीजीपी ने बताया कि 12 जुलाई से दुर्गा शक्ति अभियान की शुरूआत करे देंगे, लेकिन यदि उससे पहले तैयारी पूरी हो गई तो इसे पहले भी शुरू कर सकते है।



