कैमरे में कैद हुआ प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करता सरकारी डॉक्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार आम जनता को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर अस्पताल बनाती है। इतना ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार आम जनता को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर अस्पताल बनाती है। इतना ही नहीं हर साल स्वास्थ्य के लिए बजट में भी करोड़ों रुपये रखे जाते है। परंतु कुछ डॉक्टरों के कारण न केवल सरकार बल्कि पूरे सूबे के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों पर सवाल उठने लग जाते है।

kalpna chawla medical collage

सीएम सिटी करनाल के कल्पना मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर मन्नु ने वहां आए यूपी के शामिल निवासी साबिर का सरकारी अस्पताल में इलाज करने की बजाए उसे करनाल के ही एक निजी अस्पताल अमृतधारा में भेज दिया। ऐसा नहीं है कि डॉ. मन्नु साबिर का इलाज नहीं कर सकता है। वो अच्छे से साबिर का सरकारी अस्पताल में खुद इलाज कर सकता था. लेकिन लालच के कारण उसने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में साबिर का इलाज करने की बजाए निजी अस्पताल में जाकर उसका इलाज करना बेहतर समझा। इसका खुलासा साबिर के साथ आए उसके एक रिश्तेदार ने डॉक्टर के कारनामे का स्टिंग करके किया।

https://www.youtube.com/watch?v=pLjQpiXd0sY&feature=youtu.be

करनाल में बने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज बनाने के पीछे सरकार की मंशा गरीब लोगों को बेहतर इलाज देने की थी। लेकिन यहां पर आने वाले मरीजों का इलाज नहीं बल्कि उनके इलाज की सौदेबाजी की जा रही है। करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डॉक्टर सरकार से वेतन लेने के बावजूद प्राइवेट अस्पतालों में काम कर रहे है। ऐसा नहीं है कि यहां काम करने वाले डॉक्टर प्राइवेट अस्पताल में भेजने वाले मरीज का इलाज नहीं कर सकते। ये उसका इलाज भी कर सकते है. लेकिन ज्यादा पैसा कमाने के लालच में ये पहले खुद मरीज को प्राइवेट अस्पताल में रेफर करते है और फिर खुद ही वहां जाकर उसका इलाज करते है। डॉक्टर मन्नु के कहने पर साबिर को अमृतधारा अस्पताल लेकर पहुंचे उसके रिश्तेदार ने वहां पहुंचकर डॉ. मन्नु को फोन किया तो डॉ. ने उसे वहां रिसेप्शन पर बैठे युवक से बात कराने को कहा। जब साबिर के रिश्तेदार ने डॉक्टर मन्नु की वहां रिसेप्शन पर बैठे युवक से बात कराई तो डॉ. मन्नु ने उसे साबिर का पैकेज बताते हुए एमरजेंसी में दाखिल करने को कहा।

kalpna chawla medical collage

कल्पना चावला मेडिकल कालेज डॉक्टर मन्नु और मरीज के बीच का रिश्ता यहीं खत्म नहीं हुआ। डॉक्टर मन्नु के कहने पर साबिर को अमृतधारा अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती तो कर लिया गया. लेकिन किसी भी डॉक्टर ने उसे चेक तक नहीं किया। इस पर साबिर के साथ आए उसके रिश्तेदार ने फिर से डॉक्टर मन्नु को फोन कर साबिर का इलाज शुरू न होने की बात कही। इस पर डॉ. मन्नु ने 2 मिनट में वहां आने की बात कही। इसके बाद साबिर के रिश्तेदार ने फिर से डॉ. मन्नु से बात कर उसकी तबीयत बिगड़ने की बात कही। इस पर डॉ. मन्नु ने कहा कि वो पंजाब में पेपर देने आया था और अब निकल रहा है। 3 सवा 3 घंटे में आकर वो खुद साबिर का ऑपरेशन कर देगा। पहले जब हमारे संवाददाता ने इस बारे में कल्पना चावला मेडिकल कालेज के डॉयरेक्टर डॉ. सुरेंद्र कश्यप से बात की तो उन्होंने इसमें जांच कराने को कहा। बाद में लिविंग इंडिया न्यूज पर जब इस समाचार को दिखाया गया तो आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी हमने फोन पर उनका रिएक्शन लिया तो उन्होंने भी मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। लेकिन यहां पर सवाल ये उठता है कि लाखों रुपये की सैलरी लेने वाले ये डाक्टर आखिर क्यों अपने पेशे से इस प्रकार गद्दारी कर रहे है।  जिससे आम इंसान का डॉक्टरी पेशे से ही विश्वास उठ जाए। अकसर ऐसी घटनाएं सामने आने पर मरीज खुद ही सरकारी की बजाए निजी अस्पताल में ही जाने की सोचने लग जाता है. जिससे गरीब जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के सरकार के प्रयास बेकार साबित हो जाते है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *