ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:गुरु का दर्जा भगवान के बाद दूसरा दर्जा माना गया है एक गुरु ही है जो अपनी शिक्षा के सहारे एक छोटे से बच्चे को जिंदगी में कामयाब इंसान बनाता है उसी के मार्गदर्शन चलते एक छात्र आगे जाकर अपना अपने परिवार अपने देश का नाम ऊंचा करता है |परंतु आज एक शिक्षक ने इन सभी बातों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया जब उसने अपनी आठवीं कक्षा के एक छात्र को बैत और सैंडलों से पीटा जब जख्मी बच्चे की मारपीट के दौरान वीडियो वायरल हुई तो सारे शहर में चर्चा हो गई सभी ने इस घटना पर निंदा जताई |
जब इस मामले में छात्र से मारपीट करने वाले अध्यापक से बात हुई तो उसने बताया कि बच्चे शरारत कर रहे थे इसलिए मैंने उनको पीटा जब पीड़ित बच्चे से बात हुई तो उसने बताया कि मास्टर बेवजह उन्हें पीटता रहता है उनसे घर का काम करवाता है उनसे अपने पैर दबबाता है और आज बेवजह उसे बुरी तरह पीटा और उसके साथी को भी पीटा | जब सारी घटना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने इस घटना को बड़ा ही निंदनीय बताया और पूरे मामले की जांच करने की बात कही की अगर टीचर ने यह सब किया है तो उसको इसकी सजा जरूर मिलेगी |
Watch Video
https://youtu.be/NwmDGbRcx64
