ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना के पिरथला गांव के एक निजी स्कूल में सांप घुसने से स्कूल स्टाफ और बच्चों में दहशत फैल गई। नागिन स्कूल के शौचालय में जाकर दीवार से चिपककर बैठ गई। स्कूल में सांप को घुसा देखकर स्टाफ सदस्यों ने वन्यजीव रक्षा विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन्य जीव विभाग के डॉ. गोपीराम मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को वहां से बाहर निकाला।
डॉ. गोपीराम ने बताया कि स्कूल में घुसा सांप नागिन थी, जो इस मौसम में अंडे देने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों और दूसरे स्थानों में घुस जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे समय में नागिन ज्यादा आक्रमणकारी होती है। यदि कोई इसकी चपेट में आ जाए तो उसे नुकसान पहुंचा सकती है।

