घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को मनाएंगे सीएम मनोहर लाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना कर रही सरकार के मुखिया को अब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना कर रही सरकार के मुखिया को अब सरकार के अंतिम समय में उन्हीं कार्यकर्ताओं की याद आ गई है। यहीं कारण है कि साढ़े तीन साल बाद अब सीएम मनोहर लाल खुद कार्यकर्ताओं से मिलने उनके घर जा रहे है और वहां पर बकायदा चाय और लंच भी कर रहे है।

CM VISIT

हरियाणा में बीजेपी की सरकार बने साढ़े 3 साल हो गए। इस दौरान कई मंत्री और विधायक भी सरकार से नाराज हुए। मामला कईं बार हाई कमान के पास पहुंचा। कई बार सीएम को बदलने की चर्चा भी चली। लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब सरकार के अंतिम साल में सीएम मनोहर लाल को आखिर पार्टी के साधारण कार्यकर्ताओं की याद आ गई। या फिर ये कहें कि सीएम साहब समझ गए कि यदि दोबारा सत्ता में आना है तो कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चलना ही होगा। इसीलिए सीएम साहब अब सामूहिक रूप से नहीं बल्कि एक-एक कार्यकर्ता के घर जाकर उनसे बातचीत कर उन्हें मनाने का काम कर रहे है। सीएम ने अपनी ‘सत्ता की चाय’ कार्यक्रम की शुरूआत पंचकूला के बरवाला से की। इसके बाद वो अंबाला जिले के कईं गांवों में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। हालांकि सीएम मनोहर लाल इसे अपने परिवार के लोगों से मिलने का नाम दे रहे है।

CM VISIT 1

इससे पहले पंचकूला पहुंचे सीएम मनोहर लाल से जब संवाददाताओं ने पंजाब के बाद नशे के मामले में हरियाणा के दूसरे नंबर पर होने का सवाल पूछा तो पहले सीएम साहब ने इसका जवाब नहीं दिया। जब सीएम ने जवाब दिया तो केवल इतना ही कहा कि अभी इसमें गुंजाइश है। अरे सीएम साहब क्या पूरे हरियाणा को नशा फैलने के बाद इस बारे में सरकार गंभीर होगी ?

CM VISIT 2

गौरतलब है कि गुरुग्राम में हुई लोकसभा चुनाव की देखरेख कमेटी की बैठक में उठे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के मुद्दे के बाद मुख्यमंत्री ने सत्ता और संगठन के बीच की खाई पाटने का बीड़ा उठाया है। हरियाणा की राजनीति में लगातार दूसरी पारी खेलने को तैयार मुख्यमंत्री अब खुद कार्यकर्ताओं के घर जाकर चाय पीएंगे। गुरुग्राम में हुई लोकसभा चुनाव की देखरेख कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया था कि मंत्री उनकी सुनवाई नहीं करते और विधायक-सांसद अनदेखी करते है। भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन के समक्ष उठे इस मुद्दे को पार्टी तथा सरकार दोनों ने गंभीरता से लिया और तुरंत प्रभाव से कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का अभियान चालू कर दिया है। अब चुनाव नजदीक आए देख पार्टी व सरकार ने कार्यकर्ताओं को खास महत्व देने की रणनीति तैयार की है। खैर देखने वाली बात ये होगी की सीएम के इस दौरे के बाद कार्यकर्ताओं में चल रही नाराजगी कितनी कम होगी?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *