ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी सरकारी अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के डोप टेस्ट करने के आदेश जारी किए है। जिस पर पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल का बड़ा बयान सामने आया है।
प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब सरकार के सभी अधिकारियों, विधायकों और पार्लियामेंट के सभी मैंबरों का भी डोप टेस्ट करवाना जरूरी होना चाहिए। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि यदि पंजाब में से नशे को पूरी तरह से खत्म करना है तो सभी को इस में अपना पूरा पूरा सहयोग देना चाहिए।
गौरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई है। जिस कारण पंजाब सरकार नशे और नशा तस्कर के खिलाफ काफी सख्त हो गई है।


