ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को योजना बोर्ड की वाईस चेयरपर्सन लाया गया है। इसके इलावा उनको पंजाब सरकार की तरफ से कैबिनेट का रैंक भी दिया गया है। गौरतलब है कि ये पद उनको बीजेपी के राजिंदर भंड़ारी की तरफ से अस्तीफा देने के बाद खाली थी।
उनके अस्तीफा दे देने के कारण राजिंदर कौर भट्ठल को ये पद सौंपा गया है। इस पद को पाने के बाद भट्ठल को बतौर कैबिनेट मंत्री होने के कारण उनको सभी कैबिनेट मंत्री को मिलने वाली सुविधाएं दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस पद को हासिल कर लेने के बाद भट्ठल ने अपनी सरकारी कोठी को बचा लिया है।
भट्ठल ने करीब आठ साल से एक सरकारी कोठी पर अपना कब्जा बरकार रखा हुआ था। जिस कारण उन पर इस कोठी का उनको किराया देने को कहा गया था पर अब वो वाइस चेयरपर्सन बन गई है या तो पंजाब सरकार उनका सारा किराया माफ करना होगा। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब सरकार ने भट्ठल का लाखों का किराया माफ किया था।


