ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे को रोकने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे है। पंजाब में लगातार नशे के कारण युवकों मौत के घाट उतर रहे है। जिस कारण अब पंजाब सरकार नशे तस्करों के खिलाफ और नशे का सेवन करने वालो के लिए कार्रवाई करने जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार नई भर्ती से पहले तैनात अधिकारी की तरक्की के लिए डोप टैस्ट पास करना जरूरी होगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि पंजाब सरकार ये फैसला पुलिस विभाग सहीत हर सरकारी विभाग के अधिकारियों पर लागू किया जाएगा।
We've decided to go for dope tests for all govt. employees, including policemen, as part of our fight against drugs. I've asked the Chief Secy. to work out modalities for screening of employees at the time of recruitment, promotion and annual medical examination where applicable.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) July 4, 2018
बता दें कि इसकी जानकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। गौरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई है। इसी कारण पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से नशे तस्करों को मौत की सजा देने की मांग पत्र भेजा गया है।

