पंजाब में पंचायत चुनाव लड़ने से पहले होगा डोप टेस्ट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के दहशत के कारण पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते मत्रियों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के दहशत के कारण पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते मत्रियों को लेकर भी एक अहम फैसला लिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि तृप्त राजिंदर बाजवा ने कहा कि सभी सियासतदानों और मंत्रियों का डोप टेस्ट होना चाहिए।

tript rajinder bajwa

 

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पंचायत, विधान सभा लोक सभा में खड़े होने वाले सभी उम्मीदवारों का भी डोप टेस्ट करवाया जाना चाहिए। सूत्रों से ये भी पचा चला है कि तृप्त राजिंदर बाजवा ने डोप टेस्ट को लेकर कहा है कि वो आने वाली पंचायत चुनावों में खड़े होने वाले उम्मीदवारों का डोप टेस्ट करवाने की वो कोशिश करेंगे।

 drugs

जिससे कोई भी नशेड़ी उम्मीदवार नहीं आ सकेंगा। इस संबंधी वो पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बातचीत करेंगे। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि जो नशा खुद करेंगे वो पंजाब को कैसे आगे लेकर जाएगे। गौरतलब है कि पंजाब में नशा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा  है जिस कारण पंजाब के नौजवान नशे की लत के कारण मर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *