सुभाष बराला ने दिया राजकुमार सैनी को जवाब, ‘उनके पार्टी बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा’

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2019 को लेकर हरियाणा बीजेपी ने अभी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कोर ग्रुप की बैठक के बाद…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2019 को लेकर हरियाणा बीजेपी ने अभी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कोर ग्रुप की बैठक के बाद अब 7 जुलाई को कार्य समिति की बैठक में चुनावी एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब बीजेपी के नेता और मंत्री अब तक पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे सांसद राजकुमार सैनी को भी जवाब देने लगे है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी अपनी पार्टी के सांसद राजकुमार के बयानों को लेकर उन्हें करारा जवाब दिया है।

RAJKUMAR SAINI

बीजेपी भले ही हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने-अपने समय पर कराने की बात कह रही हो, लेकिन बीजेपी की हलचल से ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि हरियाणा बीजेपी ने अभी से 2019 के लिए अपनी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। गुरुग्राम में हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद अब कार्य समिति की बैठक में चुनावी एजेंडे पर चर्चा करने के बाद कार्यकारिणी पर भी चर्चा होगी। फरीदाबाद में 7 जुलाई को होने वाली बैठक में प्रदेश बीजेपी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।

SUBASH BARALA

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी की ओर से लगातार दिए जा रहे पार्टी विरोधी बयानों को लेकर उन्हें करारा जवाब दिया है। बराला ने कहा कि सरकार ने जो काम किया है, उसे जनता अच्छी तरह से जानती है। सैनी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति से संगठन नहीं चलता और सैनी के पार्टी बनाने से भी संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बराला ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा।

AMIT SHA

अभी तक कांग्रेस में ही नेताओं की ओर से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की जाती थी, लेकिन अब बीजेपी भी इसमें शामिल हो गई है। अभी तक बीजेपी के सांसद राजकुमार अकेले अपनी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। अब हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे नेता और मंत्री भी उनके खिलाफ आ गए है। देखने वाली बात ये होगी कि सैनी को लेकर अब बीजेपी हाई कमान कब और क्या फैसला लेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *