नशा तस्कर रोक दे नशे की तस्करी नहीं तो गंभीर नतीजे पड़ सकते है भुगतने- CM कैप्टन अमरिंदर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नशे के कारण नौजवान नशे के दलदल में धसते ही जा रहे है जिस कारण पंजाब का भविष्य़ पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नशे के कारण नौजवान नशे के दलदल में धसते ही जा रहे है जिस कारण पंजाब का भविष्य़ पर खतरा मंडरा रहा है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान नशा तस्करों को फांसी दे देने का प्रस्ताव पारित किया है।

captain amarinder

इसके इलावा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी है। नशा तस्करों को सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र सरकार से नशा तस्करों को फांसी देने की सिफारिश की है। जिसके बाद सरकार इस समस्या के हल के लिए इस कानून में तबदीली भी की जाएगी।

सीएम ने ट्वीट के जरीए कहा कि नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वो नशा तस्करी को छोड़ दे नहीं तो उनको गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते है। ट्वीट के जरीए सीएम ने अपना एक वीडियों भी जारी किया है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने नशे से पीड़ित लोगों का जिकर करते हुए कहा कि उनको उचित इलाज मुहैया करवाया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस तरह की चेतावनी पंजाब के गैंगस्टरों को दी थी।

विक्की गौंडर के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद कई गैंगस्टरों ने आत्मसमर्पण किया था। खैर अब देखना होगा पंजाब के सीएम कैप्चन अमरिंदर की इस चेतावनी का नशा तस्करों पर कितान प्रभाव पड़ता है। पर इस चेतावनी से कहा जा सकता है कि पंजाब सरकार नशे के मामले पर कार्रवाई करने के लिए जाग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *