नशा तस्करों को सीएम की आखिरी चेतावनी, केंद्र से सजा-ए-मौत की करूंगा सिफारिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा तस्करों को सुधरने की चेतावनी दी है। उन्होंने दिये बयान के दौरान कहा कि नशा तस्करो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा तस्करों को सुधरने की चेतावनी दी है। उन्होंने दिये बयान के दौरान कहा कि नशा तस्करो सुधर जाओ या आखिरी अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। उन्होंने आगे कहा कि हमारे होते अब पंजाब में ऐसा नहीं होगा, बहुत हो चुका ये मेरी आखिरी वार्निंग है।

उन्होंने आगे कहा, नशे को लेकर बनाए कानून में बदलाव करवाने के लिए वह केंद्र सरकार को लिखेंगे। ताकि पंजाब व अन्य जगहों पर नशे के कारोबार पर विराम लग सके। नशे से बहुत लोग मारे जा चुके हैं। कैप्टन ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि अब बहुत हो चुका राज्य को हर कीमत पर नशा मुक्त किया जाएगा। उन्होंने नशा बचने वालों को कहा कि ये मेरी अंतिम चेतावनी है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में न तो नशा बिकेगा और न ही बाहर भेजा जाएगा। नशे का कारोबार करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

 Watch Video

https://youtu.be/EHK2XKgdc7E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *