CM कैप्टन की याददाश्त बढ़ाने के लिए आंगनवाड़ी वर्कर भेजेंगी ‘बादाम’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लगातार आंगनवाड़ी वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है अपनी मांगो को पूरा करवाने और अपनी बात को पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लगातार आंगनवाड़ी वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है अपनी मांगो को पूरा करवाने और अपनी बात को पंजाब के सीएम तक पहुंचाने के लिए आंगनवाड़ी वर्कर्सों ने विभिन्न विभिन्न तरीकों से पहुंचाई है। एक बार फिर से आंगनवाड़ी वर्करों ने एक अनोखे तरीके के साथ अपनी बात को याद करवाने की सोची है। बता दें कि आंगनवाड़ी वर्कर अपनी मांगे मनवाने के लिए पंजाब में आंदोलन को तेज करेंगी।

Anganwadi worker

आंगनवाड़ी वर्कर एसोसिएशन की प्रधान ऊषा रानी ने बताया कि 3 जुलाई को पूरे पंजाब में ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को सीएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि मांग पत्र के साथ इस बार सीएम को बादाम भी भेजे जाएंगे, जिससे उनकी याददाश्त बढ़ सके, जिससे उन्हें अपना वादा याद आए और वो आंगनवाड़ी वर्करों को मुलाकात के लिए बुलाएं।

captain

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर को सात बार सीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक उनकी मुलाकात नहीं कराई गई। 3 जुलाई के प्रदर्शन के बाद 10 जुलाई को होशियारपुर, अमृतसर और बठिंडा में रैलियां भी की जाएगी। यदि इस पर भी सरकार नहीं मानी तो पूरे पंजाब में  9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *