ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लगातार नशा फैलता जा रहा है। इसका असर पंजाब के नौजवान के साथ साथ पंजाब के पुलिस अधिकारियों पर भी देखने को मिल रहा है। जिस कारण पुलिस अधिकारी नशे की हालत में कोई भी वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला कोटकपूरा से सामने आया है जहां पर एक पुलिस अधिकारी ने नशे की हालत में सिख युवक के साथ मारपीट की।
सूत्रों से पता चला है कि शिरोमणी अकाली दल की तरफ से 2 जुलाई को होने वाले नशे के विरूद्ध रोष मार्च के बैनरों के कारण ही ये मामला सामने आया। इतना ही नहीं युवक की दस्तार के साथ भी बेअदबी की गई। जानकारी अनुसार सिख जत्थेबंदिया बेअदबी मामले में बरगाड़ी में शांतिपुर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक नौजवान ने पुलिस को शिरोमणी अकाली दल की तरफ से 2 जुलाई को होेने नाले नशे के खिलाफ मार्च के लगे हुए बैनरों के प्रति रोष प्रगट कर शिकायत की थी। युवक ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल के बैनर उनके बैनरों के ऊपर लगाए गए है, जिस पर कार्रवाई करने की जगह युवक के साथ मारपीट की गई।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसको बस में से उतार कर मारपीट की गई और युवक की दस्तार को उतार कर गंदे पानी में फेंक दिया गया। सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित युवक ने बताया है कि पुलिस अधिकारी नशे में था और उसने नशे के हालत में उस पर हमला किया था। फिलहाल पुलिस अधिकारी ने अपने पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शिकायत की एक कॉपी पीड़ित युवक को भी सौंप दी गई है।


